{"_id":"68f35e0e045b47a50c0f793b","slug":"a-case-filed-for-removing-a-plaque-bearing-cm-yogi-photo-in-amu-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सीएम योगी की फोटो वाली पट्टिका हटवाने पर एएमयू छात्र व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सीएम योगी की फोटो वाली पट्टिका हटवाने पर एएमयू छात्र व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज, यह है मामला
Sat, 18 Oct 2025 03:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Oct 2025 03:00 PM IST
सार
एएमयू में सोलर लाइट पर सीएम योगी की फोटो वाली पट्टिका को हटवाने के मामले में एएमयू के छात्र और अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
एएमयू सर्किल से स्ट्रीट लाइट पर लगे सीएम की फोटो वाली पट्टिका उतारते हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में सोलर लाइट से सीएम योगी की फोटो वाली पट्टिका हटाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यह मुकदमा एएमयू के एक छात्र मो. रेयान व उसके अज्ञात साथियों पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर की निधि से एएमयू परिसर में कर्मचारी सोलर लाइट लगा रहा था। तभी उस पर योजना को प्रदर्शित करने वाली पट्टिका पर सीएम योगी व तारिक मंसूर का फोटो देखकर कुछ छात्र भड़क गए। बृहस्पतिवार को उन्होंने लाइट लगाने वाले कर्मचारियों पर दबाव बनाकर सीएम योगी की फोटो वाली पट्टिका उतरवा दी। इसको लेकर दो दिन से सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... UP: एएमयू में सोलर लाइट पर लगी सीएम की तस्वीरों को लेकर हंगामा, हटाने के बाद छात्रों के दो गुट आमने-सामनेआरोप है कि एएमयू बीए अंतिम वर्ष के छात्र मो. रेयान व उसके अज्ञात साथियों ने पट्टिका तोड़-फोड़कर उतरवाकर फेंक दी। लगाने गए कर्मचारियों को गाली देते हुए अभद्रता की। उन्हें धमकाया गया। यह मुकदमा दरोगा संतोष कुमार की ओर से लिखा गया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने भी आरोपी मो. रेयान के छात्र होने की पुष्टि की है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित गोस्वामी ने बताया कि मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी वहां मुख्यमंत्री का फोटो लगना बाकी है। आरोपियों को जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को सरकारी धन से लगी लाइटों व उन पर लगे फोटो से इतना द्वेष है तो खुलवाकर दे दें। हम उन्हें आरएमपीयू में लगवा देंगे।