{"_id":"6-22125","slug":"Aligarh-22125-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी फर्म के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी फर्म के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा
Aligarh
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। कूलर, फर्नीचर और इसके बाद इलेक्ट्रानिक्स गुड्स कारोबार में कदम रखने वाली महानगर की प्रतिष्ठित फर्म के आधा दर्जन ठिकानों पर शनिवार शाम अचानक एक साथ छापा मार कार्रवाई हुई। वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम के एडिश्नल कमिश्नर अजीत शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कंपनी के सभी ठिकानों से बिल बुक, स्टाक रजिस्टर, गोदामों में उपलब्ध माल, रोजाना की सेल का रजिस्टर जब्त कर लिया गया है। जिसका एसआईबी टीम ने मिलान शुरू कर दिया है। टीम ने मिलान करने के बाद प्रथम दृष्टया यह पाया है कि उपलब्ध स्टाक और बिक्री में गड़बड़ झाला है। पूरा स्टाक और ब्रिकी रिकार्ड का मिलान करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि कितनी कर चोरी का मामला बनता है। कंपनी के तीन प्रतिष्ठान सराय हकीम, दो बन्ना देवी थाने के पास और एक रामघाट रोड पर स्थित है। कूलर बनाने में अग्रणी हो चुकी कंपनी ने फ र्नीचर के बाद कुछ महीने पहले ही इलेक्ट्रानिक गुड्स का भव्य शोरूम खोला है। एसआईबी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिकार्ड का मिलान और उपलब्ध माल का मिलान कराने के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा। जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह एक तरह की सर्वे कार्रवाई है। दीपावली से ठीक पहले एसआईटबी टीम की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हलचल मच गई है।
विज्ञापन