{"_id":"6-18043","slug":"Aligarh-18043-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के पेपर में पहुंचेंगे पर्यवेक्षक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के पेपर में पहुंचेंगे पर्यवेक्षक!
Aligarh
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की शुक्रवार को अंग्रेजी की परीक्षा है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए शासन ने पर्यवेक्षक को भेजा है। अंग्रेजी की परीक्षा में हर केन्द्र पर पर्यवेक्षक की नजर रहेगी। शुक्रवार को पर्यवेक्षक अतरौली और खैर का दौरा भी कर सकते हैं।
अलीगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की खैर-खबर लेने के लिए शासन ने लखनऊ से संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय सिंह को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। बुधवार को उन्होंने हाथरस के कई परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया था। इंटर अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर की पाली में होगी। सूत्रों की मानें तो पर्यवेक्षक अतरौली और खैर स्थित परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर सकते हैं। अंग्रेजी के पेपर के साथ इंटर की परीक्षा भी समाप्ति की ओर है। जिसके चलते नकल माफिया अंग्रेजी के पेपर में भी अपने हाथ दिखाने से नहीं चूकेंगे। वहीं शिक्षा विभाग की कोशिश होगी कि अंग्रेजी के पेपर में भी माफिया पर शिकंजा कसा जाए। चार अप्रैल को बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।