{"_id":"6-13252","slug":"Aligarh-13252-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर छात्रों ने की मारपीट, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर छात्रों ने की मारपीट, हंगामा
Aligarh
Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। भीषण गर्मी में ट्रेनों में आरक्षण के लिए मारामारी मची है। तत्काल रिजर्वेशन को लेकर दलालाें का बोलबाला कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को दलालों ने एक युवक को बेेल्ट से जमकर पीटा। पुलिस कर्मियाें के सामने छात्राें ने हंगामा किया, लेकिन पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे।
रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर गुरुवार सुबह लोगों की काफी भीड़ थी। तत्काल रिजर्वेशन के चक्कर में दलालों और कुछ छात्राें ने काउंटरों पर कब्जा कर लिया था। विरोध करने पर दलालाें और छात्राें ने एक युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद लाइन में खड़े एक छात्र ने तत्काल रिजर्वेशन के लिए आईडी प्रूफ तो दिया, लेकिन उस पर हस्ताक्षर नहीं थे। संबंधित क्लर्क ने आईडी प्रूफ पर हस्ताक्षर करने की बात कहीं, इसी पर छात्र भड़क गए और उन्हाेंने हंगामा करते हुए काउंटर से शीशे पर जोरदार हाथ मारे, लेकिन आरक्षण में खड़े पुलिस कर्मियाें ने उन्हें समझाया तक नहीं। इस संबंध में रिजर्वेशन सुपरवाइजर ने बताया छात्रों के संबंध में एएमयू प्रॉक्टर टीम को सूचना दी, वो आए भी लेकिन वहां से छात्र भाग चुके थे।