{"_id":"66a8997db7340e7c42028ffe","slug":"94-unrecognized-madrassas-of-aligarh-district-will-be-closed-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जिले के 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे होंगे बंद, दिलाया जाएगा परिषदीय-माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जिले के 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे होंगे बंद, दिलाया जाएगा परिषदीय-माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला
Tue, 30 Jul 2024 01:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:13 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्य सचिव ने 26 जून 2024 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने को कहा था।
विज्ञापन
मदरसा के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ जिले में 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे बंद होंगे। इन मदरसों में पढ़ने वाले करीब 2000 छात्रों का परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एक समिति गठित की है, जो इन मदरसों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव ने 26 जून 2024 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी विशाख जी. ने समिति गठित की है, जिसमें सभी एसडीएम, बीएसए, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह समिति इन मदरसों का भौतिक सत्यापन करेगी। इस कार्य में अनुदानित मदरसों के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगेगी, जो छात्रों की सूची तैयारी कराने में मदद करेंगे। इसके बाद पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने बताया कि जिले में 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, इनको शासन के निर्देश पर बंद किया जाएगा। इन मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन