फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कैलाश बाबू गुप्ता बार एशोसिएशन के अध्यक्ष

कैलाश बाबू गुप्ता बार एशोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 22 Dec 2018 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
कैलाश बाबू गुप्ता बार एशोसिएशन के अध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कैलाश बाबू गुप्ता दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। साथ ही अनूप कौशिक महासचिव और सुनीत कुमार गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन हुआ है। शुक्रवार की शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए घए। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया और फूल माला के साथ उनका स्वागत किया गया।

निर्वाचन अधिकारी जगदेव सिंह लौर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कैलाश बाबू गुप्ता को 685 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजकुमार यदुवंशी को 446, अंसार अहमद शेख को 259 और कालीचरन शर्मा को 240 वोट मिले।
विज्ञापन


महासचिव पद के लिए अनूप कौशिक को 536 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे शिशुपाल सिंह यादव को 480 वोट मिले। हरेंद्र सिंह चौहान को 445 और प्रेमपाल सिंह को 181 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुनीत कुमार गौतम को 786 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर रहे सरनाम सिंह को 481 और संदीप को 360 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित मिर्जा अनीस बेग को 751 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे सत्य प्रकाश वर्मा को 445 और भगवान स्वरूप को 393 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित अंशुमान गौतम को 781 वोट मिले। जबकि कौशल कुमार को 731 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पर निर्वाचित विपिन सिंह राना को 833 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे योगेश कुमार शर्मा 432 और दीपक पाठक को 343 वोट मिले।

संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर निर्वाचित ब्रजेश रौतेला के पद पर निर्वाचित 770 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे जगदीश प्रसाद बघेल को 474 और राजीव कुमार शर्मा 365 वोट मिले। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर निर्वाचित मनोज कुमार चौधरी को 949 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे राकेश कुमार शर्मा को 568 वोट मिले।


यह निर्विरोध निर्वाचित हुए
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य- एस रहमान, सुरेश कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, पुष्प कुमार भारद्वाज, नेत्रभान सिंह तोमर
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य- पंकज अवस्थी, प्रेमचंद शर्मा, आशीष मोहन यादव, चौ. अरुण कुमार सिंह

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, कांग्रेस नेता मनोज सक्सेना, नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा जेल रोड, महासचिव ठा. आनंद पाल सिंह, हरी बाबू बघेल, राम कृष्ण तिवारी एडवोकेट, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा के अध्यक्ष सुबोध नंदन शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed