फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   31 एसडीएम ने हटवाया अवैध कब्जा

31 एसडीएम ने हटवाया अवैध कब्जा

Fri, 01 Jun 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
31 एसडीएम ने हटवाया अवैध कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तहसील कोल के अंतर्गत आने वाले गांव भरतरी में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोल ने स्वयं मौके पर जाकर कब्जा हटवा दिया।

उन्होंने महाबली की मदद से अवैध रूप से बनाई गई सभी दुकानें तुड़वा दी। बताते चलें कि गांव भरतरी में संपर्क मार्ग से सटी 150 वर्ग गज ग्राम समाज की भूमि पर एक ग्राम पंचायत सदस्य और उसके साथियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रविवार को राताें-रात दुकानें बनवा दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में गांव के ही अतर सिंह ने ग्राम प्रधान कुसुमलता शर्मा एवं उनके पति विजय शर्मा से मुलाकात कर शिकायत की। इसके बाद वे सोमवार को एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करायी तो शिकायत सही पायी गई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए महाबली की मदद से अवैध रूप से बनाई गई सभी दुकानों को तुड़वा दिया।

एसडीएम ने स्वीकार किया कि गांव भरतरी में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बनीं दुकानों को तुड़वाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed