{"_id":"5a284c3f4f1c1b86698bffdb","slug":"91512590399-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में चार नए थाने खोलने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में चार नए थाने खोलने की संस्तुति
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में चार नए थाने खोलने की संस्तुति
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
जिले में चार नए थाने खोले जाने पर शासन की मंजूरी का इंतजार लंबा होता जा रहा है, जबकि पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित पुलिस अधिकारियों की कमेटी इस संबंध में अपनी संस्तुति शासन को कर चुकी है। अलीगढ़ में रोरावर, महुआखेड़ा, गोरई, जमालपुर और जट्टारी में नया थाना खोला जाना है। इसका प्रस्ताव शासन के पास विचाराधीन है। इससे पूर्व सपा सरकार के शासन में गभाना के गोधा में थाना खोले जाने की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन सरकार इस थाने के लिए जरूरी बजट आज तक नहीं दे पाई है। जिसके कारण इसको अब तक खोला नहीं गया है। इस संबंध में पूर्व में रालोद से बरौली विधानसभा के विधायक रहे ठा. दलवीर सिंह ने भी काफी प्रयास किया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद भी पैसा नहीं मिला है।
एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि महुआखेड़ा और रोरावर में पुलिस जिला प्रशासन से जमीन ले चुकी है। इसके कागज भी पुलिस मुख्यालय को भेजे जा चुके हैं। चार नए थाने खुलने से पुलिस की क्षमता बढ़ेगी और कार्य प्रणाली चुस्त दुरुस्त होगी। इससे पूर्व गोधा थाने की मंजूरी शासन से मिल चुकी है, लेकिन उसका बजट नहीं मिलने से थाना संचालित नहीं हो पाया है। गौर हो कि प्रदेश में हर साल 150 नए थाने खोले जाने की योजना शासन ने बनाई है। आरटीआई के तहत किए गए एक सवाल में यह जानकारी दी गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि इस संबंध में बनी समिति ने आगरा जोन में 20 नए थाने खोले जाने की संस्तुति की है। इनमें दो शहर में और एक देहात में होगा।