फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में कृषि मेले में नई तकनीक पर जोर

अलीगढ़ में कृषि मेले में नई तकनीक पर जोर

Wed, 14 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में कृषि मेले में नई तकनीक पर जोर
अलीगढ़ में कृषि मेले में नई तकनीक पर जोर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गभाना (ब्यूरो)।

बदले हुए दौर में वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को खाद, बीज और कृषि यंत्रों पर अधिकारी अधिकाधिक अनुदान दिलाएं ताकि वह प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में खड़े हो सकें।

प्रदेश एवं केंद्र सरकार किसानों के साथ है। किसानों को नई योजनाएं देकर लाभांवित कराने का प्रयास कर रही है। यह बात सोमना कृषि फार्म पर आयोजित ब्लाक स्तरीय कृषि मेले में विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कही।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक अनिल कुमार ने नई प्रजातियों की खेती पर जोर देने के साथ फसल चक्र बदलने का आह्वान किया। कहा इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढे़गी। पैदावार बढ़ेगी, तो किसानों की तकदीर बदलेगी। पूर्व मृदा अधिकारी एनडी शर्मा ने कहा कि उवर्रकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के आधार पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैविक खेती के लिए हरी खाद, केंचुआ की खाद का प्रयोग करें। एसडीएम अनिल कुमार त्रिपाठी व उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह, एआर कोआपरेटिव ने भी किसानों विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।


मेले में कृषि उपकरणों के साथ रासायनिक खाद-बीज, कीटनाशक दवाओं के स्टाल लगाए गए थे। कृषि विभाग ने प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान सुशील गुप्ता, एफएस सोमना सतेंद्र सिंह चौहान, शिवकुमार गौतम, डॉ. आरपी सिंह, विजेंद्र सिंह वाल्यान, प्रेमाल सिंह नेताजी, ज्ञानेंद्र सिंह, रेशमपाल सिंह, संजू सिंह, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed