फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   62 साल में 7 बार सांसद निर्वाचित हुई हैं महिलाएं

62 साल में 7 बार सांसद निर्वाचित हुई हैं महिलाएं

Wed, 13 Mar 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
62 साल में 7 बार सांसद निर्वाचित हुई हैं महिलाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आजादी के बाद से लेकर वर्ष 2014 तक के चुनाव में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सात बार महिलाओं द्वारा किया गया है। लेकिन जनपद की महिलाएं सांसद एवं विधायक बनने के लिए तरस गई हैं। लोकसभा चुनाव में किसी भी दल द्वारा अभी तक महिला प्रत्याशी को आगे नहीं किये जाने से क्षोभ है।

वर्ष 1980 में जनता पार्टी एस की इंद्रा कुमारी सांसद निर्वाचित हुई थी। 1984 में कांग्रेस की उषा रानी तोमर निर्वाचित हुई। 1991, 1996, 1998 और 1999 में लगातार चार बार भाजपा की शीला गौतम निर्वाचित हुई और संसद में अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व की।
विज्ञापन


2009 में बसपा की राजकुमारी चौहान निर्वाचित हुई। रामसखी कठेरिया और ज्ञानवती विधायक बनी थी। भाजपा की सावित्री वार्ष्णेय एवं शकुंतला भारती मेयर पद को सुशोभित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं जिले की राजनीति में रामसखी कठेरिया एवं डॉ. उमेश कुमारी शीर्ष पर पहुंची और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई। भाजपा द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की जाती है। लेकिन जनपद के हिसाब से देखे तो विधान सभा एवं लोकसभा चुनाव में महिलाएं उपेक्षित नजर आ रही है। उनका आक्रोश सोशल मीडिया में भी दिखाई दे रहा है।

भाजपा द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण की बात की जाती है। लेकिन जिले में इसका ध्यान नहीं रखा जाता। विधान सभा चुनाव के दौरान महिलाओं का ध्यान नहीं रखा गया। नरेंद्र मोदी से महिलाओं को बहुत आशा है। - मधु आंधीवाल, पूर्व नगर निगम पार्षद

जिले के सभी सातों विधानसभा पर पुरुषों का कब्जा है। लोकसभा चुनाव पर तो महिला का हक बनता है। पार्टी नेतृत्व को चाहिए कि इस पर ध्यान दें। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। - अनिता जैन, महिला व्यवसायी

अलीगढ़ लोकसभा सीट गठबंधन में है। यह बसपा की खाते में गई है। इसलिए टिकट का फैसला बसपा के स्तर से किया गया है। - सना खान, महानगर अध्यक्ष सपा महिला मोर्चा


बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती स्वयं महिला है। बसपा से ज्यादा महिलाओं का सम्मान कहीं नहीं है। बसपा के टिकट पर ही राजकुमारी चौहान निर्वाचित होकर संसद पहुंची थी। - तिलकराज यादव, जिलाध्यक्ष बसपा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed