फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बस लोग नहीं बदलने चाहिए: विजय शेखर शर्मा

बस लोग नहीं बदलने चाहिए: विजय शेखर शर्मा

Tue, 13 Nov 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बस लोग नहीं बदलने चाहिए: विजय शेखर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहरों के नाम बदलने को लेकर पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा से पत्रकारों ने अलीगढ़ का नाम बदले जाने को लेकर सवार किए तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में ज्यादा आइडिया नहीं है। शहर लोगों से बनता है। बस लोग नहीं बदलने चाहिए।

पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा यहां अग्रसेन इंटर कॉलेज में अटल टिकरिंग लैब (एटीएल) का उद्घाटन करने आए थे। जब उनसे पूछा गया कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने की चर्चाएं चल रही हैं तो उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का नाम अलीगढ़ रहे अथवा हरिगढ़, बस यहां के लोग नहीं बदलने चाहिए।
विज्ञापन


पेटीएम के मालिक अलीगढ़ के निवासी हैं। पेमेंट बैंक को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही महानगर के रामघाट रोड अथवा मैरिस रोड पर जगह चिन्हित कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ को कुछ देने के सवाल पर कहा कि मुझे इंवेस्टमेंट पर यकीन नहीं है। मेरा मानना है कि हर साल हजारों युवाओं को रोजगार मिल सके ऐसा काम किया जाए।

बताया कि कॉल सेंटर खोलने के बारे में यूपी सरकार से बातचीत चल रही है। कंपनी सेक्रेटरी के मामले पर उसे युवती का शार्टकट बताते हुए मामला समाप्त होने की बात कही।

तकनीक की प्रयोगशाला में होंगे नए आविष्कार
रचनात्मक सपनों को साकार करने के लिये एटीएल लैब में तमाम तरह के उपकरण मौजूद हैं। आम तौर पर बड़े मॉल में लगे सेंसर, आटोमैटिक मशीनों को देखकर चौकने वाले छोटे विद्यार्थी ऐसी ही स्वयं की कल्पनाओं को मशीन का रूप दे सकेंगे। एटीएल का संचालन करने वाली स्टेम रोबो कंपनी के इंजीनियर धर्मेंद्र पाल ने बताया कि लैब में 3डी प्रिंटर, ड्रोन किट, एरोमॉडलिंग किट, आटोमोबाइल किट, बायोमेडिकल किट, बायोटेक किट, ड्रिल वर्क स्टेशन, सोल्ड्रिंग किट, सेंसर किट, दो प्रकार के कंट्रोलर, मैकेनिकल टूल्स, इलेक्ट्रिकल्स टूल्स आदि मौजूद हैं, जो छात्र-छात्राओं की हर जिज्ञासा को पूरा कर सकेंगे।


पिता की स्मृति में होनहारों को दी स्कालरशिप
पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा ने अपने पिता की याद में कॉलेज के 22 मेधावियों को करीब 71 हजार रुपये की स्कालरशिप भेंट की। हाईस्कूल की रेनू, सलोनी शर्मा, दीपक कुमार, सागर कुमार, इमरान खां, सचिन गौतम व राजन मारवाड़ी तथा इंटरमीडिएट की ताहिरा बानो, तैयब बानो, गुलबहार, लकी कुमार, करन कुमार, अनुज कुमार, मयंक, भरत सिंह, जितेंद्र कुमार, तान्या शर्मा, सदफ, सपना तथा अनुराधा चौधरी को स्कालरशिप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed