{"_id":"59a082244f1c1b7b608b4778","slug":"81503691300-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
संस्कार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा श्री गणेश जी महाराज की विशाल शोभायात्रा विष्णुपुरी स्थित शिव मंदिर से निकाली गयी। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम, विशिष्ट अतिथि छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा नेता मानव महाजन ने श्री गणेश जी महाराज का पूजन करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा रामघाट रोड, श्यामनगर होती हुई सेंटर पाइंट स्थित श्री टीकाराम मंदिर पर पहुंची।
शोभायात्रा का विभिन्न जगहों पर फूलों वर्षा से स्वागत हुआ। तत्पश्चात् श्री टीकाराम मंदिर में श्री गणेश जी महाराज की मूर्ति की स्थापना की गयी। विकास महाजन, योगेश महाजन एवं विशाल महाजन ने सपत्निक श्री गणेश जी महाराज की आरती उतारी। शोभायात्रा में विकास महाजन, योगेश महाजन, विशाल महाजन, संदीप रंजन गुप्ता, श्याम भैयाजी, प्रशांत अग्रवाल, ध्रुव धनेश्वरी, विशाल चन्द्रा, दिनेश, यशपाल सिंह, शेखर अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे।
टीकाराम मंदिर में आज होगी भजन संध्या
संस्कार सामाजिक संस्था के अध्यक्ष योगेश महाजन ने बताया कि शनिवार को श्री टीकाराम मंदिर में सुप्रसिद्ध कलाकार ज्योति शर्मा के ‘एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन संध्या आयोजित होगी।
विज्ञापन
कैलादेवी मंदिर से निकली भगवान गणेश की शोभायात्रा
श्री केला देवी मंदिर लक्ष्मीपुरी स्थित श्री गणेश चतुर्थी का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी विक्की सांई ने बताया कि शोभायात्रा को मुख्य अतिथि मानव महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष आदित्य गुप्ता, महामंत्री चित्रांश भारद्वाज, दीपक वार्ष्णेय, उदय वार्ष्णेय, सुधांशु सक्सेना, मनीष सक्सेना आदि मौजूद थे।
ऊँ श्री सांई समिति ने निकाली भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा
ऊँ श्री सांई समिति व ऊँ श्री सांई महिला सभा के संयुक्त तत्वावधान में सात वां दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को प्रात: नौ बजे से भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा द्वारिका माई रघुवीरपुरी से शुरू हुई। इससे पूर्व महिला सभा की महामंत्री सीमा गुप्ता ने पूजा अर्चना की।
कार्यकारी अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा व मीडिया प्रभारी नवीन गोयल ने बताया कि गणेश भगवान की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 10 बजे आरती होगी व शाम को छह बजे से अन्य कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, जियालाल, मंटोली, भूपेंद्र, गोविंद उपाध्याय, प्रमोद, चिराग अरोरा, सचिन भटनागर, अतुल, दीपक, अनीता, पूजा, सुमन आदि मौजूद थी।