फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा खेमे में मातम जैसा नजारा

भाजपा खेमे में मातम जैसा नजारा

Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा खेमे में मातम जैसा नजारा
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगना एवं मिजोरम चुनाव के रुझान आने के बाद भाजपा खेमे में मातम जैसा नजारा देखने को मिला। एक मात्र उम्मीद मध्य प्रदेश पर भाजपाईयों की निगाहें देर रात तक टिकी रही। भाजपा के महानगर एवं जिला कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा।

पक्ष में चुनाव परिणाम आने पर आतिशबाजी, बैंडबाजा, मिष्ठान वितरण एवं होली खेलकर जश्न मनाने वाले भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता पांच राज्यों के रुझान सामने आने के बाद घरों में दुबके रहे। बारहद्वारी स्थित महानगर कार्यालय एवं जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से लेकर रात तक उन्हें खुलकर हंसने एवं बोलने का मौका तक नहीं मिला। एक मात्र उम्मीद मध्य प्रदेश के लिए देर रात तक टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाए रहे। सुबह में पांचों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू होने के साथ रुझान आने शुरू हो गए। सभी जगह भाजपा बेहद कमजोर नजर आ रही थी। भाजपा नेता उम्मीद कर रहे थे कि दोपहर आने के बाद कुछ अच्छे रुझान आएंगे। लेकिन उनके उम्मीदों पर पानी फिर गई। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित सभी पांचों राज्यों में भाजपा कांग्रेस के पीछे चल रही थी। दिन भर में एक भी ऐसा मौका नहीं आया जब भाजपा के लोग घर से निकलकर अपनी खुशी का इजहार कर सकें।
विज्ञापन


जनता का फैसला स्वीकार है। केंद्र के नेता इसकी गहनता से समीक्षा करेंगे। लोकसभा चुनाव में और अधिक मेहनत करेंगे।
- विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष, भाजपा


3 तलाक... राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश
अलीगढ़। पांच राज्यों के रुझान आने शुरू होने के बाद एएमयू कैंपस में छात्रों की निगाहें टीवी स्क्रीन से लेकर मोबाइल स्क्रीन पर तक टिके रहे। वह पल-पल की रिपोर्ट पर नजरें टिकाएं रहे। सोशल मीडिया में भी छात्र अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। खूब चुटकी भी ले रहे थे। हशीम अहमद अपने फेसबुक वॉल पर लिखते हैं ... 3 तलाक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश। असीम दानिश लिखते हैं कि ‘दलित बताने से पहले सोच लेते, हनुमान जी गुस्से वाले हैं। उन्होंने लंका में आग लगाई थी’। एएमयू की शोध छात्रा दीबा नियाजी मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम आने में हो रहे विलंब पर गोलमाल होने की आशंका जता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed