{"_id":"5bb67a5c867a5528cd77fc8c","slug":"71538685532-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक गड्ढा मुक्त होगा तालानगरी, 7 दिन में रौशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक गड्ढा मुक्त होगा तालानगरी, 7 दिन में रौशन
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। सब कुछ ठीक रहा तो 15 अक्तूबर तक तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र गड्ढा मुक्त हो जाएगा। इसके साथ ही सात दिन में रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था कर दी जाएगी।
मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया और फेडरेशन ऑफ इनोवेशन मैनुफैक्चर्स (फिम) के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। फिम के सचिव मुकेश जैन ने उद्योग जगत की परेशानियों से अवगत कराया और तालानगरी की जमीन को फ्रीहोल्ड करने, निर्यातकों के रिफंड और तालानगरी में कचरा प्रबंधन की वकालत की। मोहित गुप्ता ने सड़कों की खराब स्थिति से अवगत कराया। नवनीत वार्ष्णेय ने रात्रि में अंधकार की शिकायत की। प्रशांत गोयल ने अतिक्रमण एवं खराब कानून व्यवस्था का उल्लेख किया। मंडलायुक्त ने यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके राय से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रकाश व्यवस्था को चौकस करने के लिए 7 दिन का समय मांगा। यूपीएसआईडीसी के अधिशासी अभियंता सिविल आईएस शर्मा को 15 अक्तूबर तक तालानगरी के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया गया। उन्होंने अतिक्रमण तुरंत हटाने एवं दुबारा अतिक्रमण करने वाले को जेल भेजने को कहा। तालानगरी में कचरा प्रबंधन के लिए डीआईसी के जीएम श्रीनाथ पासवान को तत्काल नगर निगम, एटूजेड, प्राइवेट मेंटेनेंस एजेंसी, कॉमन फैसिलिटी सेंटर इंचार्ज, तालानगरी के एसोसिएशन एवं फिम पदाधिकारियों के साथ बैठक कराने को निर्देशित किया। इस अवसर पर फिम के कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, वीसी बंसल, भालचंद दुबे और सुनील बंसल आदि मौजूद थे।