{"_id":"5ba16aab867a557ec074b80e","slug":"71537305259-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग सऊद यूनिवर्सिटी एवं एएमयू में सहयोग पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंग सऊद यूनिवर्सिटी एवं एएमयू में सहयोग पर विचार
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सऊदी अरब की किंग सऊद यूनिवर्सिटी, रियाद और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बीच शोध एवं नौकरी के अवसरों तथा सिविल इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों में शोध में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।
प्रो. अब्दुल्लाह अल शाबान के नेतृत्व में सऊदी अरब के अध्यापकों का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एएमयू में भ्रमण पर है। इसके सदस्य कुलपति से मिले। इसके साथ ही जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मौलाना आजाद लाइब्रेरी, खलीक अहमद निजामी कुरानिक अध्ययन केंद्र, सर सैयद एकेडमी, मूसा डाकरी म्यूजियम, मुईनउद्दीन अहमद आर्ट गैलरी, जेएन मेडिकल कॉलेज, स्ट्रेची हॉल तथा यूनिवर्सिटी जामा मस्जिद आदि का भ्रमण किया।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्य एमटेक के 24 छात्रों तथा शोधार्थियों से भी मिले। सऊदी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों का यह दौरा प्रो. अनवर खुर्शीद तथा एएमयू के पूर्व छात्र एवं किंग सऊद यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रो. डॉ. शमशाद आलम की संयुक्त पहल पर हुआ।