{"_id":"5cbb7d5abdec224e4c204de0","slug":"61555791194-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मखदूम नगर में हुआ कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मखदूम नगर में हुआ कुश्ती दंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मखदूम नगर में शनिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ख्वाजा हसन जिब्रान ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के कुश्ती दंगल जैसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। अलीगढ़ में भी कुश्ती स्थल बनाना चाहिए। जिससे लोगों में इसके प्रति उत्साह बढ़ेगा। मुख्य अतिथि ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरूआत कराई। इस मौके पर दंगल आयोजक हाजी मुकीम पहलवान, बिलाल पहलवान, शहजाद अल्वी, नसीम हैदर, आंसू मौलाना आदि मौजूद रहे। कुल 40 कुश्तियां लड़ी गईं।
दंगल संयोजक बिलाल पहलवान ने बताया कि 16 हजार की कुश्ती साबिर अलीगढ़ व पुष्पेंद्र अकराबाद के बीच बराबरी पर छूटी। 51 सौ की कुश्ती मनीष अतरौली व विशाल अलीगढ़ के बीच बराबरी पर रही। 31 सौ की कुश्ती में राजू कौड़िया ने अद्धा अलीगढ़ को, आदिल टिकटा ने राजू अलीगढ़ को हराया। 21 सौ की कुश्ती में लकी अलीगढ़ ने शाहरुख अलीगढ़ को, यूसुफ गाजियाबाद ने आदिल अलीगढ़ को, अल्तमश अलीगढ़ ने रोहित को हराया। इस मौके पर मुकीम पहलवान आदि मौजूद रहे।