{"_id":"5cb8e672bdec22146e0fbd60","slug":"61555621490-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों के बाहर भरा पानी, टेंट की मेज से बनाया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों के बाहर भरा पानी, टेंट की मेज से बनाया रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुधवार की रात हुई बारिश से कई मतदान केंद्रों पर पानी भर गया था। यहां पर गुरुवार की सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो बूथों के बाहर पानी भरा होने से मतदाताओं को परेशानी हुई।
इस पर नगर निगम को सूचित किया गया, जिसके बाद वहां जेसीबी से मिट्टी खोदकर रास्ता बनाया गया। बारहद्वारी स्थित नगर निगम के पुराने परिसर में टेंट की मेज रखकर बूथों तक जाने का रास्ता बनाया गया।
बुधवार की रात को अच्छी बारिश हुई। इसके चलते बारहद्वारी स्थित मतदान केंद्र पर बूथों के बाहर पानी भर गया। यहां पर सुबह जब मतदाता पहुंचे तो बूथों तक पहुंचने को रास्ता नहीं था। किसी तरह टेंट की मेजों को रखकर पहुंचने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
यहां पर स्थानीय विधायक को पता लगा तो नगर निगम को सूचित किया गया। जिसके बाद नगर निगम ने जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर यहां पर सूखे इलाके से मिट्टी छीलकर रास्ता बनाया जिसके बाद मतदाता बूथ तक पहुंचे।
मतदान केंद्र पहुंचे अमित गुप्ता और कल्लू लाल ने बताया कि वह पानी भरा होने के चलते एक बार वापस लौट गए। जब नगर निगम की जेसीबी ने रास्ता बना दिया, इसके बाद वह बूथ तक पहुंचे। यह स्थिति भुजपुरा, घुड़िया बाग, और गूलर रोड के कुछ बूथों पर भी रही।