{"_id":"5c3e452fbdec227354207da1","slug":"61547584815-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव की मौजूदगी में हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव की मौजूदगी में हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ दौरे पर आई प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने शहरी क्षेत्र के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी। ममता दिवस की जानकारी लेते हुए उन्होंने गर्भवती महिलाओ को आयरन की गोलियां एवं हीमोग्लोबिन के महत्व की जानकारी दी। उनकी मौजूदगी में कुछ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई।
सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं की बैठक लेते हुए उन्होंने शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र बड़े कक्ष में चलाने की सलाह देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया चार हजार रुपये करने के मामले में जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रकार की फीडिंग समय से करने के निर्देश भी दिये। सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं ने दो माह से वेतन न मिलने की शिकायत की। प्रमुख सचिव ने तत्काल निदेशालय को वेतन के लिए बजट आवंटित करने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार, एसीएम द्वितीय रेनू सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।