{"_id":"5c044469bdec2241c171300a","slug":"61543783529-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बयान के लिए माफी मांगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बयान के लिए माफी मांगे योगी
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव एवं हिंदू न्याय पीठ की प्रथम न्यायाधीश महंत डॉक्टर पूजा शकुन पांडेय ने योगी आदित्यनाथ के बयान की कड़ी आलोचना की।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की योगी जी एक संत हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उसके बाद वह भाजपा की राजनीति में इतने निचले पायदान पर आ गए कि भगवान की जाति बताने लगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आज सत्ता के नशे में समाज को जाति में बांटते हैं। यह हद है कि उन्होंने भगवान को भी जातियों में बांट दिया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उ
विज्ञापन
न्होंने कहा कि जब से योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं प्रदेश की कानून व्यवस्था उनसे संभल नहीं रही। प्रदेश में आए दिन हिंदुओं की हत्या हो रही हैं, मंदिरों में पुजारी मारे जा रहे हैं।
शामली में एक हिंदू को पुलिस की जीप से उतार कर जान से मार दिया। भाजपा सरकार मौन होकर सब तमाशा देख रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने एएमयू में चिकन तले हुए तेल में पुडियां सेकने के मामले में कहा कि यह विश्वविद्यालय अंग्रेजों वाली हरकत कर रहा है। ऐसा ना हो 1857 की क्रांति की तरह इस विश्वविद्यालय में भी क्रांति का बिगुल बज जाए।