{"_id":"5b956faa867a557ec232c999","slug":"61536520106-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में पानी पहुचे पानी : धर्मपाल -Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में पानी पहुचे पानी : धर्मपाल -Cordination
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश के कबीना मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ सिंचाई के ताजा हालात पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मध्य गंगा नहर परियोजना स्टेज-2 के लिए अक्तूबर महीनेे तक हर हाल में जमीन खरीद ली जाए।
जनपद में जितनी भी छोटी- बड़ी नदियां लुप्तप्राय हो गई हैं, उनको पुनर्जीवित करने के लिए उनका सर्वे किया जाए। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली जाए, ताकि भविष्य में आने वाली बाढ़ पर नियंत्रण कर नुकसान कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की जानकारी में नहरों की सिल्ट सफाई, कार्य से पहले, कार्य के दौरान कार्य की समाप्ति पर ड्रोन कैमरों से फोटोग्राफी कराई जाए।
विज्ञापन
यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नहरों में केवल टेल तक पानी न पहुंचे बल्कि संबंधित इलाकों में खेतों में भी पानी पहुंचे। नहरों के आसपास के इलाकों में यथासंभव हर जगह खेतों में पानी पहुंचे और किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
जनपद में यांत्रिक दोष से जितने भी नलकूप खराब हैं, उनको भी ठीक किया जाए। जिससे किसानों को इसका भी सदुपयोग करने का पूरा फायदा हो सके। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सिंचाई मध्य गंगा नहर रघुवीर सरन, मुख्य अभियंता वारिस रफी के अतिरिक्त भारतेंदु गौड़, केएम बंसल, जेके अग्रवाल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।