{"_id":"5b0725994f1c1b986e8b47a1","slug":"61527195033-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिन बाद भी जिन्ना से संबंधित पत्र का नहीं मिला जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिन बाद भी जिन्ना से संबंधित पत्र का नहीं मिला जवाब
Updated Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पाकिस्तान के जनक अली मोहम्मद जिन्ना की तस्वीर हटवाकर रहेंगे। जबकि स्थानीय सांसद सतीश कुमार गौतम द्वारा इस मामले में करीब 26 दिन पहले लिखे गए पत्र का कुलपति प्रो. तारिक मंसूर द्वारा अभी तक जवाब नहीं दिया गया है।
चंद रोज पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटा दी गई है और वहां विवाद खत्म हो गया है। वहीं एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी का कहना है कि जिन्ना की तस्वीर जिस स्थान पर लगी है, वहां आज भी है और गृह मंत्री गलत बयानी कर रहे हैं।
इसके लिए उन्हें खेद प्रकट करना चाहिए। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई से कोशिश के बावजूद बातचीत नहीं हो सकी। सांसद सतीश गौतम के प्रवक्ता रह चुके संदीप चाणक्य का कहना है कि अभी तक सांसद के पत्र का जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा ब्रज प्रांत के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने सांसद के पक्ष में बयान देकर एक बार फिर इस मामले को हवा दे दी है। उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को सांसद ने एएमयू वीसी को पत्र लिखकर एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के औचित्य पर सवाल उठाया था। उसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है।