फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जलनिगम के ठेकेदार और इंजीनियर का ऑडियो वायरल

जलनिगम के ठेकेदार और इंजीनियर का ऑडियो वायरल

Sun, 25 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
जलनिगम के ठेकेदार और इंजीनियर का ऑडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जलनिगम में पंजीकृत भाजपा से जुड़े ठेकेदार सतीश चंद्र जैन ने एक असिस्टेंट इंजीनियर और खुद के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल किया है। जिसमें जल निगम एक्सईएन वीनेश कुमार पर मनमाने ढंग से काम का वितरण कराने, मनमाने ढंग से भुगतान कराने सहित कई संगीन आरोप लगाए गए हैं।

ठेकेदार ने इस संबंध में अब तक संबंधित विभाग के अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों से कोई भी लिखित शिकायत नहीं की है। खुद ठेकेदार ने बताया कि इगलास में 12 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का टेंडर उनकी कंपनी पारस कंस्ट्रक्शन को मिला था। लेकिन एक्सईएन ने किसी दूसरे से काम पूरा करा दिया और इसका जिलाधिकारी से अनुमोदन भी नहीं लिया गया।
विज्ञापन


इस तरह से हरौता में एक पानी की टंकी के निर्माण में अव्वल ईंटों का भुगतान करा कर वहां घटिया पीली ईंटें लगा दी गईं। गिदौरा बक्सा में पानी की टंकी बनाने के लिए सड़क खोद कर लाइन बिछाने का भुगतान करा दिया गया, जबकि हकीकत लाइन डालने के लिए सड़क नहीं खोदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सड़क खोदी गई तो पीब्डल्यूडी की अनुमति कहां हैं..? यही नहीं ठेकेदार ने एक लाख से डेढ़ लाख रुपये के सौंदर्यीकरण के काम का कोई टेंडर नहीं निकाला जा रहा है। जबकि सरकार के नियमानुसार ई टेंडर के बिना काम नहीं कराया जा सकता है। इन सभी आरोपों पर एक्सईएन जल निगम वीनेश कुमार ने कहा कि उन्हें किसी ऑडियो के वायरल होने की जानकारी नहीं है।


ठेकेदार क्या आरोप लगा रहे हैं ये वही बता सकते हैं..। इधर, जिस असिस्टेंट इंजीनियर की बातचीत का ऑडियो वायरल होने की बात कही जा रही है। उसने कहा कि हर मोबाइल में रिकार्डिंग मौजूद होती है, किसी ने क्या रिकार्डिंग की है उन्हें पता नहीं है। उन्होंने एक्सईएन पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं ठेकेदार ने कहा कि वह भाजपा से जुड़े हैं और इस मुद्दे को सीधे सीएम योगी के पास लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed