फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा सरकार की पहली सालगिरह मनाई

भाजपा सरकार की पहली सालगिरह मनाई

Sun, 25 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार की पहली सालगिरह मनाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


योगी सरकार का एक साल पूर्ण होने पर शनिवार को गूलर रोड स्थिति गायत्री पैलेस पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हुआ। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत और जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री नरेंद्र कुमार गामा रहे। यहां क्षेत्रीय मंत्री पूनम बजाज, रघुराज सिंह, रामसखी कठेरिया, नत्थी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार गामा ने कहा कि जब प्रदेश में सरकार बनी यहां की हालत अच्छी नहीं थी। अराजकता का माहौल था। नई कंपनियां प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहती थी। अब हालत सुधर रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली 24 घंटे आती है। गुंडे या तो जेल में हैं या भाग गए हैं। इन्वेस्टर सम्मिट के बाद निवेश की हालत सुधरी है। उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को सिलेंडर वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाँच लाख तक का बीमा कराया जाएगा। परिवारवाद की राजनीति खत्म हुई है। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप एक सिपाही की तरह देश हित में कार्य करें।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। जिला प्रभारी रजनीकांत महेश्वरी, महानगर प्रभारी भानु प्रताप सिंह, लोकसभा पालक सुनील पांडे और योगराज सिंह ने एक साल की उपलब्धियों का बयान किया। कार्यक्त्रस्म का प्रारंभ महानगर अध्यक्ष डा विवेक सारस्वत ने एजेंडा पेश कर किया।


उन्होंने सरकार की उपलब्धियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देकर मेहमानों का स्वागत किया। संचालन महामंत्री मानव महाजन और गौरव सिंह ने किया। यहां डा. मानवेंद्र सिंह, डॉ उमेश कुमार, यतेंद्र वाईके, सुधा सिंह, रीता राजपूत, पवन खंडेलवाल, संदीप चाणक्य, सुशीला सिंह,ा् अनिल सेंगर, भूपेंद्र वार्ष्णेय, कुलदीप पांडेय, रुकमुद्दीन गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed