{"_id":"597653ca4f1c1bf2548b45b1","slug":"61500926922-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला डॉक्टर का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला डॉक्टर का बेटा
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला डाक्टर का बेटा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
गभाना (अलीगढ़)। हाथरस के डाक्टर पीपी सिंह के 14 वर्षीय बेटे का सोमवार को अपहरण कर लिया गया। हालांकि कुछ घंटों बाद ही यह किशोर अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग निकला। राहगीरों की मदद से वह गभाना टोल प्लाजा पर पहुंच गया, जहां पर टोल प्लाजा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार हाथरस के नई बस्ती बाला पट्टी निवासी डाक्टर पीपी सिंह का पुत्र हर्षित (14) आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथरस में नौंवीं कक्षा में पढ़ता है।
सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे वह स्कूल छूटने के बाद घर जा रहा था। हर्षित के अनुसार रास्ते में पल्सर सवार दो युवक मिले। इन युवकों ने उसे जबरन बाइक में बिठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पूरे दिन इधर से उधर घुमाते रहे। हर्षित को लेकर यह युवक गभाना की ओर आ गए। हाईवे पर एक जगह बाइक रोककर दोनों युवक लघुशंका करने लगे तभी हर्षित उन्हें चकमा देकर भाग निकला। भागते हुए रास्ते में उसे राहगीर मिले जिनकी मदद से वह गभाना टोल प्लाजा पहुंचा। टोल प्लाजा से पुलिस को सूचना दी गई।
उधर बच्चे के घर न पहुंचने पर परिजन भी तलाश कर रहे थे। शाम तक बच्चा न मिलने पर डाक्टर पीपी सिंह ने हाथरस कोतवाली में बच्चे की गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। गभाना पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंच गए, जिन्हें बच्चे को सुपुर्द कर दिया गया।