फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू कुलपति ने कई हॉलों के प्रोवोस्ट बदले

एएमयू कुलपति ने कई हॉलों के प्रोवोस्ट बदले

Tue, 13 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
एएमयू कुलपति ने कई हॉलों के प्रोवोस्ट बदले
एएमयू कुलपति ने कई हॉलों के प्रोवोस्ट बदले
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉलों में नए प्रोवोस्टों की नियुक्ति की है।

जेएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलोजी विभाग के प्रो. सईदुल हसन आरिफ को प्रो. योगेश गुप्ता के स्थान पर हादी हसन हॉल का प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है, जबकि ईएनटी विभाग के प्रोफेसर कमलेश चंद्रा को प्रो. नजम खलीक के स्थान पर एनआरएससी, कामर्स विभाग के प्रोफेसर मुहम्मद नासिर जमीर कुरैशी को प्रो. इमरान सलीम के स्थान पर सर जियाउद्दीन हॉल, केमिस्ट्री विभाग के प्रो. रफीउद्दीन को प्रो. सुहैल साबिर के स्थान पर मुहम्मद हबीब हॉल, अमराजे जिल्द व जोहराविया विभाग की प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम को प्रो. आसिया चौधरी के स्थान पर आईजी हॉल, आब्सटेट्रिक्स एंड गायनाकोलोजी विभाग की प्रो. सीमा हकीम को प्रो. तमकीन खान के स्थान पर एसएन हॉल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. नफीस अहमद सेकेंड को प्रो. शमशाद हुसैन के स्थान पर सर रॉस मसूद हाल का प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है।

इन सभी नवनियुक्त प्रोवोस्टों का कार्यकाल दो वर्ष या अग्रिम आदेश तक होगा। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed