फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   56 types of laddus will be offered to Ganpati

Aligarh News: 56 तरह के लड्डू से लगेगा गणपति का भोग

Wed, 27 Aug 2025 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 27 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
56 types of laddus will be offered to Ganpati
तरफरा रोड ​स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के लिए तैयार किए जाते 56 प्रकार के लड्डू। संवाद - फोटो : Samvad
रिद्धी-सिद्धी के दाता भगवान गणेश का जन्मोत्सव बुधवार को जिले भर में मनाया जाएगा। शहर में मुख्य आयोजन तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर में होगा। यहां भगवान गणेश को 56 तरीके के लड्डूओं से भोग लगाया जाएगा। शहर में कई स्थानों से भगवान गणेश की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन





गणेश चतुर्थी के लिए मंगलवार को शहर के मंदिरों में तैयारियों का दौर चलता रहा। भंडारे और भोग की तैयारियों में हलवाई जुटे रहे। शहर के कई मंदिरों और घरों में एक से 11 दिन के लिए गणपति की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन




गणेश चतुर्थी के लिए होली वाली गली, घंटाघर, सीकनापान गली व तरफरा रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर रंगाई-पुताई व साफ-सफाई की गई। भगवान गणेश के प्रिय मोदक बनाने में हलवाई लगे रहे। सैकड़ों किलो बेसन से बने लड्डों से भगवान का भोग लगाया जाएगा। कई जगह गणेशजी महाराज को छप्पन भोग लगेगा और फूलबंगला सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







गुरुजनों के यहां निभाई जाएगी चट्टा पूजन की परंपरा

बुधवार से कोई एक दिन के तो कोई पांच, सात और 11 दिन के लिए गणेश जी को घर में विराजमान करेगा। अगले 11 दिनों तक जिलेवासी गणेशजी की भक्ति में डूबे रहेंगे। शहर में गुरुजनों के यहां सालों से चली आ रही चट्टा पूजन की परंपरा भी निभाई जाएगी। परिजन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर गुरुजनों के यहां जाएंगे और भगवान गणेश जी के समक्ष चट्टा पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed