फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   52 corona positive found in aligarh today

आज मिले 52 कोरोना संक्रमितों में 50 प्रतिशत युवा

Fri, 14 Aug 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
52 corona positive found in aligarh today
जनपद में 52 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं, जिनमें से 26 यानी 50 प्रतिशत युवा हैं और उनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। संक्रमितों में 16 महिलाएं भी हैं। जनपद में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2295 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में केसका का एक 95 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित है। मामू भांजा में, घंटर चौक, जवाहरनगर में तीन-तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कायस्थान शिवपुरी के नजदीक, बिहारीपुरम, पीएसी 38 वाहिनी और गुलजारगली जमालपुर में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। मसूदाबाद एलआईसी बिल्डिंग और कल्पना टॉवर मैरिस रोड में एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मरीजों का लक्षण देखकर उन्हें कोविड हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है तथा संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed