{"_id":"59481bd44f1c1b6c2a8b476a","slug":"51497897940-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के कोच ने किया आने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के कोच ने किया आने से इंकार
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के कोच ने आने से किया इंकार
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट के कोच ने आने से मना कर दिया है। हालांकि कोच ने स्टेडियम में ज्वाइन कर लिया था। बता दें कि दो साल के बाद स्टेडियम को क्रिकेट में कोच मिला था।
स्टेडियम में इस बार कैंप व कोच के आने में काफी देरी हुई। फिर, शुरू में ही कोच के न आने का झटका भी लग गया है। 30 मई को कोच व कैंप को खेल निदेशालय से हरी झंडी मिल गई थी। इसके बाद आवंटित खेल कैंप के कोच ने आठ जून तक स्टेडियम में अपनी आमद दर्ज करा दी थी। पर, ज्वाइनिंग के बाद से आज तक क्रिकेट के कोच मनोज कुशवाहा व साइकिलिंग कोच रोहित विक्रम सिंह यहां नहीं आए। पहली बार स्टेडियम को साइकिलिंग का कैंप मिला है। इसके अलावा हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग के कैंप हैं। उधर, क्रिकेट के कोच मनोज कुशवाहा
ने अमर उजाला को बताया कि वह आना तो चाहते थे, लेकिन उनके सामने पारिवारिक समस्याएं आ गईं हैं, जिसके चलते उन्होंने स्टेडियम में कोचिंग देने से इंकार कर दिया है।