{"_id":"594195394f1c1b64088b471a","slug":"51497470265-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में थाने के सामने फायरिंग कर मवेशी ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में थाने के सामने फायरिंग कर मवेशी ले गए बदमाश
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के सामने फायरिंग कर मवेशी लाद ले गए
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
पशु लुटेरों ने पुलिस के इकबाल को खुला चैलेंज दिया है। थाने के सामने भैंस पशु लुटेरे मेटाडोर में लाद ले गए। जगार होने पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। यह भैंसें थाने की दीवार के सहारे बंधी थीं। पुलिस ने नाकेबंदी भी इन पशु लुटेरों को पकड़ न सकी।
अतरौली थाने के सामने तहसील रोड पर ठा. पदम सिंह का मकान है। थाने की दीवार के सहारे उनकी दो भैंस बंधी रहती थीं। ठा. पदम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह जरूरी काम से डिबाई गए थे। रात करीब 1.20 बजे लौटे। भैंस सड़क के किनारे बंधी थीं। वह भी घर के सामने चारपाई डालकर सो गए।
रात करीब दो बदमाशों ने उनके दोनों मवेशी मेटाडोर में चढ़ा लिए। अचानक उनकी नींद खुल गई। मवेशी ले जा रहे पशु लुटेरों को देखकर उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश मेटाडोर लेकर भागने लगे। बदमाशों का शोर सुनकर पड़ोसी ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोग पीछे लग गए। इस पर पशु लुटेरों ने रामघाट रोड स्थित तहसील मोड़ पर पीछा कर रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे लोग पीछे हट गए और पशु लुटेरे भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस के अनुसार कई जगह नाकेबंदी की गई, लेकिन पशु लुटेरे हाथ नहीं आए।