{"_id":"5b43bf3a4f1c1bfb7e8b5345","slug":"41531166522-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सात से ग्यारह बजे तक खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सात से ग्यारह बजे तक खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इंद्रदेव की बेरुखी के चलते इन दिनों पड़ी रही भीषण गर्मी के प्रकोप से छोटे बच्चों को बचाने के लिए डीएम ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के कक्षा आठ तक के बच्चों का समय बदलने का आदेश जारी किया है। आदेश में कक्षा आठ तक के स्कूलों को सुबह सात से ग्यारह बजे तक ही खुलने का आदेश किया गया है।
शिक्षक संगठनों एवं अभिभावक इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर कई दिनों से स्कूलों का समय बदलने की मांग कर रहे थे।
इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश जारी करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का शिक्षण समय सुबह सात से ग्यारह बजे तक निर्धारित किया है।
यह आदेश सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा है कि आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।