फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महंगाई और पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रर्दशन

महंगाई और पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रर्दशन

Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
महंगाई और पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रर्दशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पेट्रोल डीजल की कीमतों में सरकार द्वारा 1 पैसे, 2 पैसे, 3 पैसे व 7 पैसे प्रति लीटर कमी करके देश की जनता से मजाक किया जा रहा है। इधर, रसोई गैस की कीमतों में 48.50 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ोत्तरी कर सरकार ने महंगाई का चाबुक चलाया है।

इसके विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने बैल गाड़ियों पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन जुलूस मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से शुरू हुआ।
विज्ञापन


कार्यकर्ता बैल गाड़ियां, मोटर साइकिलों व पैदल चलकर सरकार विरोधी नारेबाज़ी करते हुए जापान हाउस मैरिस रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर विवेक बंसल ने कहा कि यूपीए की कांग्रेस सरकार में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव काफ ी अधिक होने के बावजूद भी यदि एक रुपये लीटर की कीमत बढ़ती थी तो यही भाजपा और उसके सहयोगी संगठन सड़कों पर उतरकर नंगा नाच करते थे और आज जब ये सत्ता में हैं तो कच्चे तेल के मूल्य काफ ी कम हैं उसके बावजूद भी पेट्रोल डीजल की कीमतें कांग्रेस शासनकाल के मुकाबले काफ ी अधिक हैं।

भारी एक्साइज ड्यूटी लगाकर भाजपा सरकार देश की जनता की जेबों पर डाका डाल रही है। हम मांग करते हैं कि पेट्रोलियम पदार्थों से एक्साइज ड्यूटी हटाई जाए और भाजपा शासित प्रदेश सरकारें उन पर से वैट हटाएं, ताकि पेट्रोलियम पदार्थ सस्ते हों और लोगों को राहत मिले।


जुलूस किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड, गांधी आई हॉस्पिटल, समद रोड, सेंटर प्वाइंट होते हुए मैरिस रोड पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने किया। यहां पर नफीस शाहीन, युनूस आगा, रुखसाना बेगम, सबा अंजुम, शाहरूख खान, आनंद बघेल, बृजेश शर्मा, रवेंद्र पाल सिंह, विमल प्रताप सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed