फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अवैध रूप से चलता मिला देवांश अस्पताल, सील

अवैध रूप से चलता मिला देवांश अस्पताल, सील

Sun, 01 Oct 2017 05:28 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से चलता मिला देवांश अस्पताल, सील
अवैध रूप से चलता मिला देवंाश अस्पताल, सील
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एसीएमओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर में अनाधिकृत रूप से चल रहे देवांश हास्पिटल को सील कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारी कोई कागजात नहीं दिखा पाए थे।

एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से खैर में कुछ अनाधिकृत हास्पिटलों के संचालनों की शिकायत मिल रही थी। जिन पर बिना डॉक्टरों के ही महिलाओं की डिलीवरी व मरीजों के ऑपरेशन तक किए जा रहे थे।

पच्चीस दिन पूर्व खैर में देवांश हॉस्पीटल पर छापा मारा था। वहां हास्पिटल के पंजीकरण व अन्य आवश्यक कागजात नहीं दिखाए जा सके। उन्हें नोटिस देते हुए तीन दिन में कागजात प्रस्तुत कर जवाब देने के लिए कहा था। लेकिन 25 दिन बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


जिस पर डिप्टी सीएमओ डॉ. खानचंद्र ने डॉ. बीएन झा के साथ मिलकर रविवार को दोबारा छापा मारा। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। डिलीवरी के लिए एक महिला तथा एक मरीज जिसका हर्निया का ऑपरेशन होना था, दोनों अस्पताल में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में किसी तरह का अनुमति पत्र, पंजीकरण पत्र आदि नहीं मिला। जिस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। कुछ आशा व एएनएम की सहभागिता भी पाई गई है। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। यदि कागजात प्रस्तुत नहीं किए तो एफआईआर कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed