{"_id":"61ec508013853b31801066f3","slug":"32-trains-and-six-goods-trains-passed-through-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अलीगढ़ से गुजरीं 32 ट्रेनें और छह मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अलीगढ़ से गुजरीं 32 ट्रेनें और छह मालगाड़ी
Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-वृंदावन जंक्शन के बीच शनिवार को मालगाड़ी के कई बैगन पटरी से उतर गए। इसका असर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर देखा गया। इस रूट की 32 यात्री ट्रेनों व छह मालगाड़ियों को आगरा से टूंडला, अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली को रवाना किया गया। कुछ गाड़ियों को अलीगढ़- टूंडला- आगरा रेल मार्ग के जरिए रवाना किया गया। इससे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक और बढ़ गया। कई ट्रेनों का संचालन देरी से हो सका। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डायवर्जन के चलते दिल्ली-कानपुर रूट की तमाम ट्रेनों को एक से दो घंटे की देरी से संचालित किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम बताया कि बेंगलुरु से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, जबलपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट, गोवा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोवा एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस, रायगढ़ से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, नई दिल्ली शताब्दी, पातालकोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस जैसी समेत 32 यात्री ट्रेनों व छह माल गाड़ियों को अलीगढ़ होकर गुजारा गया।