{"_id":"5ad65d174f1c1b320a8b51f7","slug":"31523997975-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ्टी टैंक में मिली बच्ची की लाश..हत्या का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफ्टी टैंक में मिली बच्ची की लाश..हत्या का अंदेशा
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट एडीए कॉलोनी में रहने वाले टिर्री चालक की सबसे छोटी 5 साल की बेटी आरती की पास के निर्माणाधीन अपार्टमेंट के सेफ्टी टैंक में पानी में डूबने से मौत हो गई। पिछले चौबीस घंटे से लापता बच्ची की लाश सोमवार देर शाम टैंक में उतराती मिली। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि परिजनों के आरोप पर अपार्टमेंट के चौकीदार हिरासत में ले लिया है। वहीं चौकीदार की पत्नी अपनी बेटी सहित गायब है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है।
वाकया इस तरह है कि एडीए कॉलोनी आवास विकास में रहने वाले टिर्री चालक बबलू कुमार के पांच बच्चों तीन बेटों दो बेटियों में सबसे छोटी आरती रविवार शाम पड़ोस के निर्माणाधीन अपार्टमेंट के चौकीदार की 9 साल की बेटी संग खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक गायब हो गई।
इसके बाद से परिजन बच्ची की तलाश में लगे, मगर कहीं सुराग नहीं लगा। परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। इसके बाद सोमवार सुबह फिर परिजन थाने गए और चौकीदार पर बच्ची गायब करने का आरोप लगाया। इसके बाद से पुलिस भी हरकत में आई और सोमवार देर शाम अपार्टमेंट के सेफ्टी टैंक में लाश पानी में उतराती हुई मिल गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार के आरोप पर चौकीदार हिरासत में लेकर थाने बैठा दिया। मगर उसके कुछ देर बाद ही चौकीदार की पत्नी अपनी बेटी को लेकर गायब हो गई। मंगलवार दोपहर बच्ची के शव के पोस्टमार्टम में मौत का कारण पानी में डूबना आया है।
इंस्पेक्टर सासनी गेट सुनील वर्मा के अनुसार मौत पानी में डूबने से हुई है। अंदेशा है कि वह चौकीदार की बच्ची संग खेलते समय किसी तरह पानी में गिर गई हो। मगर बच्ची के परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो तय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।