{"_id":"5a834ec14f1c1b8d268b9ef1","slug":"31518554817-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव--1प्रमुख सचिव ने किया दीन दयाल अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव--1प्रमुख सचिव ने किया दीन दयाल अस्पताल का निरीक्षण
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी सुधीर गर्ग ने मंगलवार सुबह दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस अस्पताल को मेडिकल कालेज में तब्दील किए जाने के भी संकेत दिए।
प्रमुख सचिव ने निरीक्षण में पाया कि यहां पर अपग्रेडेड चिकित्सा मशीनें तो हैं लेकिन ट्रेंड स्टाफ का अभाव है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में अस्पताल अच्छा है।
साथ ही गर्ग ने रेडियोडायग्नोसिस और अन्य सेवाओं पर भी संतोष जताया। उन्होंने अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा से यहां एलईडी लाइट्स लगाने के लिए कहा।
अस्पताल परिसर में लगे एलईडी टीवी पर तकनीकी नामों वाली जानकारी आम जनता के समझ में आने वाली सरल भाषा में प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के रैबीज इंजेक्शन कक्ष, एक्सरे रूम, टीबी जांच केंद्र का भी मुआयना किया।
विज्ञापन
डायलिसिस सेंटर, लेबर रूम, वार्ड आदि में भी व्यवस्थाओं को देखा। ऊपरी मंजिल पर वाटर कूलर के पास गीली जमीन को देखते हुए सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इससे पूर्व डॉ. याचना शर्मा ने प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग का स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मधु सक्सेना, जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर यशोद, सीडीओ दिनेश चंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमएल अग्रवाल मौजूद थे।
सत्यप्रकाश ने गर्ग से अस्पताल कर्मी की शिकायत की
निरीक्षण के दौरान विधायक रहे स्वर्गीय कृष्ण कुमार नवमान के बेटे सत्यप्रकाश नवमान ने अस्पताल कर्मी की लापरवाही की शिकायत की, प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग से जिस पर सीएमएस ने भविष्य में कोई भी लापरवाही न होने देने का आश्वासन दिया।