{"_id":"5a5a66e94f1c1baf3f8b4b25","slug":"31515874025-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर के जीएम आज करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर के जीएम आज करेंगे निरीक्षण
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान रविवार को सुबह 9.50 बजे नान स्टॉप ट्रेन 12581 अप मंडुवाडीह एक्सप्रेस से विंडो निरीक्षण करते हुए अलीगढ़ से गाजियाबाद की ओर जाएंगे।
ये ट्रेन बनारस के पास स्थित मंडुवाडीह स्टेशन से बनकर चलती है, कानपुर से गाजियाबाद के बीच इसका कोई स्टॉप नहीं है। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि महाप्रबंधक के निरीक्षण की सूचना प्राप्त हुई। वह टूंडला से गाजियाबाद के बीच विंडो निरीक्षण करेंगे। जिसमें वह ट्रैक और संचालन सिस्टम को परखेंगे।
गौर हो कि गत दिनों अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने इलाहाबाद में एनसीआर के महाप्रबंधक एमसी चौहान और इलाहाबाद के डीआरएम संजय पंकज से मुलाकात कर अलीगढ़ स्टेशन का विकास कराने के कुछ प्रस्ताव दिए थे।
विज्ञापन
उसी दिन टूंडला के डीटीएम समर्थ गुप्ता ने अलीगढ़ का निरीक्षण कर विकास कार्यों की शुरुआत कराने के लिए तयशुदा स्थान देखे थे। सूत्रों की मानें तो रविवार को जीएम भी इसी सिलसिले में अलीगढ़ की जरूरतों को देखेंगे।
इसके बाद यहां पर दिल्ली साइड पर नया फुटओवर ब्रिज, स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, जीटी रोड पर कंक्रीट की बाउंड्रीवाल, कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का डाउन रूट पर ठहराव की मांग पूरी हो सकती है।