फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में चौ. महेंद्र सिंह के घर लगा रहा समर्थका का हुजूम

अलीगढ़ में चौ. महेंद्र सिंह के घर लगा रहा समर्थका का हुजूम

Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में चौ. महेंद्र सिंह के घर लगा रहा समर्थका का हुजूम
चौ. महेंद्र सिंह के घर लगा रहा सर्मथकों का तांता
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह गुरुवार को अपने निवास पर अपने समर्थकों से घिरे रहे। वे समर्थकों के साथ पार्टी से निष्कासन के बाद की स्थिति पर चर्चा करते रहे तो वहीं समर्थक उन्हें यह भरोसा दिलाते रहे कि वह उनके साथ ही रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि दो बार विधायक रहे पूर्व मंत्री चौ.महेंद्र सिंह को बसपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप ने बताया था कि उन पर अनुशासनहीनता और सदस्यता शुल्क जमा न करने का आरोप है। इसकी वजह से उन्हें निष्कासित किया गया है। गुरुवार को जब इसकी खबर उनके समर्थकों को मिली तो उनके समर्थकों का तांता उनके स्वर्ण जंयती स्थित निवास पर लगना शुरू हो गया। पूरे दिन दिन पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के घिरे रहे। इस मौके पर वर्तमान परिस्थितियों और आगे की रणनीति पर मंथन होता रहा।
विज्ञापन


मायावती आज भी मेरी नेता: महेंद्र
पूर्व मंत्री चौ.महेंद्र सिंह ने अपने निष्कासन को लेकर हैरत जताते कहा कि मैं हमेशा पार्टी का सच्चा सिपाही रहा। बहन जी ने जो कहा वह किया, तो फिर मेरा निष्कासन क्यों हुआ। यह मेरी समझ में नहीं नहीं आ रहा। बहन मायावती आज भी मेरी नेता हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी उन्होंने काफी मेहनत की। वह पिछले एक साल से पार्टी में किसी जिम्मेदार पद पर नहीं हैं तो फिर उनके द्वारा सदस्यता शुल्क न जमा कराने का सवाल कहां पैदा होता है। उन्होंने आज तक पार्टी के विरोध में कोई बात नहीं कही। किसी तरह का अनुशासन नहीं तोड़ा। किसी दूसरे दल में जाने के बारे में भी कभी नहीं सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन में हुईं बैठकें
चौ. महेंद्र सिंह के समर्थन में कई स्थानों पर बैठकें हुईं। स्वर्ण जंयती नगर में आरपी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बहन जी को गलत तथ्य देकर गुमराह किया है। चौ.महेंद्र सिंह एक साल से पार्टी में किसी जिम्मेदार पद पर नहीं हैं। ऐसे में उनका द्वारा सदस्यता शुल्क के नाम पर कोई पैसा लेने की बात भी पूरी तरह से निराधार है। बैठक में हरिओमशरन, मलखान सिंह देखमुख, मनोज कुमार मल्होत्रा, मंजीत सिंह, चंद्रशेखर, ब्रह्मजीत, केशवदेव, प्रवीन, पहल सिंह आदि मौजूद थे। भारत रत्न डॉ.बीआर अंबेडकर समाज सुधार समिति की एक बैठक डॉ.अंबेडकर पार्क क्वार्सी में हरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व मंत्री के बसपा से निष्कासन और उन पर अनुशासनहीनता व सदस्यता शुल्क जमा न कराने के आरोपों की निंदा की है। बैठक में मास्टर किशनलाल चंद्रपाल, कंचन सिंह, विवेक कुमार, योगेंद्र सिंह, उदयराम, संत सिंह, मोनू, संजय आदि मौजूद थे। ज्ञानेंद्र सिंह दिवाकर के निवास पर भी बैठक हुई। बैठक में कहा कि चौ.महेंद्र सिंह को बसपा से निष्कासित कर घोर निंदनीय कार्य किया गया है। बैठक में मनोज जाटव, विजय कुमार, रामवीर सिंह, मनोज कुमार मल्होत्रा, धर्मवीर सिंह प्रजापति, आनंदस्वरूप सूर्यवंशी, विजेंद्र सिंह वाल्मीकि, ठाकुरदास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed