{"_id":"59f38f814f1c1bda538b96b9","slug":"31509134209-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... सुखद यादों के साथ विदा हुए फ्रांसीसी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... सुखद यादों के साथ विदा हुए फ्रांसीसी छात्र
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखद यादों के साथ विदा हुए फ्रांसीसी छात्र
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस, अलीगढ़ एवं डीपीएस की अन्य शाखाओं की सहभागिता से फ्रांस के लेसी प्राइव ओज़ेनम स्कूल के छात्रों के साथ चल रहे 14 दिवसीय इंडो फ्रेंच कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।
उद्घाटन विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन स्वप्निल जैन, डायरेक्टर उदिता गांगुली, प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर व फ्रांसीसी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी विदेशी विद्यार्थियों को इस एक्सचेंज प्रोग्राम का सर्टिफिकेट व विद्यालय के तरफ से उपहार भेंट किए गए। विदेशी छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए व हिंदी में अपना परिचय दिया।
कुछ ने मेरे देश की धरती सोना उगले, ए वतन तेरे लिए आदि गीतों को भी गुनगुनाया। आगरा रोड स्थित डीपीएस सीनियर विंग में डीपीएस तराना गाकर समारोह का आगाज किया गया। डीपीएस सिविल लाइंस के उप प्रधानाचार्य व संयोजक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि इस एक्सचेंज प्रोग्राम के दौरान फ्रांसीसी छात्रों को भारत के विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की भी सैर कराई गई। अंत में विद्यालय के सभी छात्रों ने हाथ मिलाकर एवं हाथ हिलाकर सभी विदेशी मेहमानों को विदा किया।