{"_id":"5946cc3d4f1c1beb4e8b45f3","slug":"31497812029-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नीति से होंगे तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई नीति से होंगे तबादला
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के तबादले और समायोजन की प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शासन ने शिक्षकों के अंतरजनपदीय समायोजन और तबादले की नई नीति जारी कर दी है। यहां भी इस पर काम शुरू हो गया है। समायोजन और तबादले के लिए एक समिति बनेगी। इसके अध्यक्ष डीएम होंगे।
पिछले दिनों जब अलीगढ़ में सीएम योेगी आदित्यनाथ आए थे, तो उन्होंने क मिश्नरी में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इसके संकेत दिए थे कि परिषदीय विद्यालयोें में समायोजन के लिए शासन जल्दी ही नीति तय करेगा।
यह समायोजन व तबादला ऑनलाइन होगा। इसके लिए अब शासन ने नीति जारी कर दी है। इसके हिसाब से कोई भी विद्यालय एकल नहीं रहेगा और यह देखा जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक हैं और कितने छात्र हैं।
विज्ञापन
वहां छात्रों के अनुपात में शिक्षक हैं या नहीं। इस जिले में भी काफी विद्यालय एकल हैं और कुछ में शिक्षकोें की संख्या छात्रों की संख्या से ज्यादा है। ऐसे में समायोजन और तबादला नीति पर काम शुरू हो गया है।
इस काम कोे 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले की नीति ऑनलाइन होेगी। तबादले के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं से पांच विकल्प लिए जाएंगे।
गंभीर बीमारी से ग्रसित व दिव्यांग शिक्षकों को तबादले में यह लाभ मिलेगा कि उन्हें सुविधा के अनुसार ही तैनाती दे दी जाएगी। फिलहाल, बीएसए ऑफिस में डाटा एकत्रित कराया जा रहा है और सभी बीईओ कोे निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र संख्या व शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी बीएसए ऑफिस में दें।
इस सिलसिले में एडी बेसिक गिरजेश चौधरी का कहना है कि शासन ने नीति जारी कर दी है। इसका पालन करने के बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। सभी बीईओ डाटा भी एकत्रित कर रहे हैं।