{"_id":"593ef6111126f4ad158b4593","slug":"31497298449-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के दस मोबाइल समेत चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के दस मोबाइल समेत चार बदमाश गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के दस मोबाइल समेत चार बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऊपरकोट कोतवाली पुलिस ने चार शातिर लुटेरों का गैंग दबोचा है। उनके पास से दस मोबाइल फोन, एक बाइक व नगदी बरामद की है। इन बदमाशों ने हाल में ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कई अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकारी है।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 9 जून को भुजपुरा पेट्रोल पंप के पास बबलू निवासी जंगलगढ़ी थाना देहलीगेट से तीन बाइकर्स ने एक मोबाइल व 1200 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने चार शातिरों को कमेला तिराहा भुजपुरा से गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
सीओ सिटी प्रथम राजकुमार सिंह के निर्देशन व कोतवाली इंस्पेक्टर जावेद खां के नेतृत्व में पुलिस ने अरमान निवासी मामूद नगर पीपल वाली गली थाना देहली गेट, इमरान निवासी सराय रहमान नई आबादी थाना बन्नादेवी, आमिर निवासी मामूद नगर झंडे वाली मस्जिद के पास थाना देहलीगेट, शबाब निवासी भुजपुरा कोतवाली को गिरफ्तार किया है। इस टीम में एसआई मो. अकरम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
खेरेश्वर मंदिर के निकट सोमवार को दिनदहाड़े हाईवे पर एक युवक से तीन बाइक सवार मोबाइल लूट ले गए। पिसावा निवासी अंकित बाइक से खैर होता हुआ अलीगढ़ आ रहा था। हाईवे पर अपाचे बाइक तीन सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। अंकित ने पुलिस से शिकायत की है।