फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   25 posts of professor abolished in AMU

AMU: चयन समिति की बैठक समय से न होने पर प्रोफेसर के 25 पद खत्म, ईसी और टीचर्स एसो उतरी विरोध में

Fri, 06 Jun 2025 11:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:11 AM IST
सार

कुलपति को इसकी जानकारी विवि की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में देनी थी, लेकिन उन्होंने विशेषाधिकार का प्रयोग कर विवि के ओएसडी डेवलेपमेंट के जरिए इसका कार्यालय नोटिस जारी कराया।

विज्ञापन
25 posts of professor abolished in AMU
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

तयशुदा वक्त में चयन समिति की बैठक नहीं होने से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पद गंवा दिए हैं। इसमें चार प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर और 17 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। इस पर विवि की एग्जीक्यूटिव काउंसिल और टीचर्स एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


प्रोफेसर मोइनुद्दीन ने कहा है कि विवि की कुलपति हरेक मामले में विशेषाधिकार का प्रयोग कर रही हैं, यह उचित नहीं है। उन्हें चयन समिति की बैठक कराने की जानकारी एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में देनी चाहिए थी। चयन समिति की बैठक तयशुदा वक्त में करानी चाहिए थी, ताकि यह पद सुरक्षित रखे जा सकते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, कुलपति को इसकी जानकारी विवि की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में देनी थी, लेकिन उन्होंने विशेषाधिकार का प्रयोग कर विवि के ओएसडी डेवलेपमेंट के जरिए इसका कार्यालय नोटिस जारी कराया। एग्जीक्यूटिव काउंसिल और टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर समय पर चयन समिति की बैठक होती तो यह पद सुरक्षित रखे जा सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed