{"_id":"618d2dfeae95a479f34da010","slug":"22-lakh-looted-from-accountant-in-front-of-police-station-was-a-stir-in-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: थाने के सामने मुनीम से 22 लाख की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: थाने के सामने मुनीम से 22 लाख की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Thu, 11 Nov 2021 08:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:21 PM IST
सार
विष्णुपुरी के सौरभ गर्ग की धनीपुर गल्ला मंडी में आढ़त है। उनके यहां रहमतपुर गड़मई का अजय कुमार लंबे समय से मुनीम के तौर पर काम करता है। सुबह वह सौरभ की चार फर्मों के 22 लाख रुपये बैंक से लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के बगल में जीटी रोड पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक आढ़ती के मुनीम से 22 लाख रुपये लूट लिए। थाने के बगल में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर जांच में मुनीम की भूमिका ही संदिग्ध मानी जा रही है, जिसे हिरासत में ले रखा है। विष्णुपुरी के सौरभ गर्ग की धनीपुर गल्ला मंडी में आढ़त है। उनके यहां रहमतपुर गड़मई का अजय कुमार लंबे समय से मुनीम के तौर पर काम करता है। सुबह वह सौरभ की चार फर्मों के 22 लाख रुपये बैंक से लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
मुनीम ने गांधीपार्क थाने के सामने एचडीएफसी बैंक से रकम निकाली। उसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे मुनीम ने फोन करके अपने मालिक को खुद के साथ लूट की सूचना देते हुए बताया कि वह रुपये लेकर मंडी आ रहा था। बाइक की टंकी पर रुपयों का बैग था, जिसे बाइक सवार चार बदमाश लूट ले गए। यह खबर सुनते खुद स्वामी और उधर पुलिस मौके पर दौड़ पड़े। घंटों तक चली जांच पड़ताल में मुनीम की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। फिलहाल मुनीम पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन