{"_id":"5c058cc5bdec2241946b4541","slug":"21543867589-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला केमिकल लगे अमरूद खाने से तीन बच्चे हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला केमिकल लगे अमरूद खाने से तीन बच्चे हुए बेहोश
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के कोतवाली इलाके के सराय काबा में सोमवार को तीन बच्चों ने अनजाने में अमरूदों पर जहरीला केमिकल लगाकर खा लिया। केमिकल लगे अमरूद खाने से बच्चों की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चे बेहोश हो गए। घबराए परिजन बच्चों को आनन-फानन में मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां तीन घंटे से अधिक समय तक चले उपचार के बाद बच्चों को हल्का होश आया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय काबा मोहल्ला मेें चरन चौधरी का तीन वर्षीय बेटा ध्रुव कुुमार्र अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था।
तभी किसी अन्य पड़ोसी ने बच्चों को अमरूद खानेे के लिए दिए। इन अमरूदों पर ध्रुव, कुसुम कुमारी (3 वर्षीय) पुत्री रंजीत कुमार और कौशल ने पड़ोसी मोहित कुमार के घर के सामने पड़े सफेद रंग के जहरीले केमिकल को नमक समझकर अमरूदों पर लगाकर खा लिया। इन्हें खाने के थोड़ी ही देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते बच्चों को उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गए। अन्य बच्चों से पूछताछ में पता लगा कि उन्होंने अमरूदों पर केमिकल पाउडर लगाकर खाया है। इसके बाद परिजन बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने लगभग तीन घंटे तक बच्चों का उपचार किया और उन्हें होश में लेकर आए। बच्चों के होश में आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
बॉक्स
स्टीम पेंट कारखाना में आया था के मिकल
बेहोश हुए बच्चे ध्रुव के पिता चरन चौधरी ने बताया कि पड़ोस में ही मोहित का स्टीम पेंट का कारखाना है। इसके लिए वहां केमिकल मंगाए जाते हैं। शायद उन्होंने कारखाना में सफाई कर कूड़ा बाहर फेंका होगा। उसमें केमिकल भी फेंक दिया होगा। बच्चों ने उसे नमक समझकर अमरूदों पर लगाकर खा लिया था।