फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कर अधीक्षक के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा

कर अधीक्षक के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा

Tue, 04 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कर अधीक्षक के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम के पार्षदों ने कर अधीक्षक अजीत राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने कर अधीक्षक को सभी महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देने पर एतराज जताया है। साथ ही कार्यशैली को लेकर भी आरोप लगाया है।

वार्ड संख्या 66 के पार्षद सद्दाम हुसैन, वार्ड संख्या 61 के पार्षद शादाब खान, वार्ड संख्या 62 के पार्षद फिरोज खान, वार्ड संख्या 50 की पार्षद के पति पप्पू अल्वी और वार्ड संख्या 47 के पार्षद शाकिर अली ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन नगर निगम अधिकारी को सौंपते हुए कहा है कि कर अधीक्षक अजीत कुमार राय पर गृहकर, पथ प्रकाश, वर्कशाप, संपत्ति आदि का कार्यभार है।
विज्ञापन


नागरिकों ने जानकारी दी है कि अजीत कुमार राय अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों से अपने अधीनस्थों के माध्यम से अवैध वसूली करवा रहे हैं। वह नगर निगम को क्षति पहुंचा रहे हैं और स्वयं लाभ ले रहे हैं। इनकी तत्काल जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि अजीत कुमार राय का तबादला अलीगढ़ से हापुड़ 2017 में हो गया था, लेकिन अलीगढ़ से उन्हें कार्य मुक्त नहीं किया गया है। जब भी अजीत कुमार राय के मामलों की जांच की मांग उठाई गई तब सिर्फ उनके अधीनस्थों पर कार्यवाही कर दी गई। पूर्व में जब लाइटों की जांच की गई तो लाइटों की कागजों स्थिति कुछ और थी और हकीकत में कुछ और। पत्र में इन्हें कार्य मुक्त करने और जांच की मांग की गई है।


मुझे जो भी कार्यभार सौंपा गया मैंने वहां खोजबीन करनी शुरू कर दी। वर्कशाप में डीजल का खर्चा 70 लाख था। मैं उसे 42 लाख पर ले आया। लाइटिंग में खर्चा आठ लाख था। मैं 3.80 लाख रुपये ले आया। कुछ लोग गैरवाजिब काम के लिए आए तो मैंने मना कर दिया। इससे उनके अहम को ठेस लगी। इसके बाद वह ऐसे आरोप तो लगाएंगे ही ।
- अजीत राय, कर अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed