{"_id":"59ff728d4f1c1b9f678b9728","slug":"21509913229-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली से गोपाल और खैर से आजाद को टिकट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली से गोपाल और खैर से आजाद को टिकट मिला
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली से गोपाल और खैर से आजाद को टिकट
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नगर पालिका परिषद अतरौली से गोपाल महेश्वरी एवं खैर से अन्नू आजाद दीपक शर्मा भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने जिले की आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने बताया कि नगर पंचायत जलाली से रोरन सिंह बघेल, जट्टारी से राजेंद्र खटीक, हरदुआगंज से अरविंद गोयल, छर्रा से कमलेश, विजयगढ़ से नीरज गोयल, कौड़ियागंज से कुलदीप लोधी, बेसवां से मनोज कुमार एवं इगलास से कमलेश शर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि अतरौली पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ है। वर्तमान में यहां से कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह संजू भैया विधायक के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री भी हैं।
वहीं खैर में मुकाबला रोमांचक हो गया है, क्योंकि भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाले एक दूसरे नेता संजीव अग्रवाल बिंटू ने पहले ही अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया है। उनका आरोप था कि कुछ नेता अन्नू आजाद को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि सबसे मजबूत प्रत्याशी होने के बावजूद उनका टिकट काट दिया जाएगा।