{"_id":"598e11e04f1c1b05128b4572","slug":"21502482912-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में प्रधान के अधिकार सीज किए तो ब्लाक में लगेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में प्रधान के अधिकार सीज किए तो ब्लाक में लगेगा ताला
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के अधिकार सीज किए तो ब्लाक में लगाएंगे ताला
ब्यूरो, अमर उजाला, जवां (अलीगढ़)।
शुक्रवार को जवां ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में एलान किया गया कि ग्राम पंचायत दाउदपुर कोटा की ग्राम प्रधान शाकिरा के वित्तीय अधिकार सीज किये गए तो ब्लाक क्षेत्र के सभी प्रधान एकजुट होकर ब्लाक में तालाबंद कर देंगे। कोई भी काम नहीं होने देंगे।
संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता एवं केशव बघेल के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि ब्लाक के कर्मचारी और अधिकारी दबाव बनाकर दाउदपुर कोटा की ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने का दबाव बना रहे हैं।
प्रधान रफीक खां के अनुसार ब्लाक के कर्मचारी अनैतिक रूप से सीडीओ पर दबाव बना रहे हैं। रामबाबू ने कहा कि 20 जुलाई को राशन डीलर के चुनाव में प्रधान शाकिरा मौजूद नहीं थीं, क्योंकि बीमारी के चलते वह अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी अनुपस्थिति में कराया गया चुनाव असंवैधानिक है। अधिकारियों, कर्मचारियों ने जबरन राशन डीलर का चुनाव कराया।
विज्ञापन
कहा गया कि राशन डीलर अब्दुल कलाम आजाद के पिता हारून खां जवां ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। इसके कारण ग्रामीण भड़के। चुनाव अधिकारी और ग्रामीणों में झगड़ा हुआ।
द्वेषवश इस झगड़े में प्रधान शाकिरा के पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि प्रधान पति पर कार्रवाई से संगठन को आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए गए तो प्रधान संगठन जवां ब्लाक पर तालाबंद कर कार्य ठप करेगा।
बैठक में भास्कर चौहान, रामभूल प्रजापति, दिनेश वाल्मीकि, शीलेंद्र सिंह, लेखराज सिंह, धर्मेंद्र, लखन सिंह, नफीस खां, लक्ष्मन सिंह, चरन सिंह, मुन्नेखां, शम्मी, रहीश आदि मौजूद रहे।