फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रिश्वतखोर मंडी सहायक निलंबित

रिश्वतखोर मंडी सहायक निलंबित

Tue, 13 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोर मंडी सहायक निलंबित
रिश्वतखोर मंडी सहायक निलंबित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मंडी शुल्क की आड़ में धमकाकर रिश्वखोरी करने वाले मंडी सहायक का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने कृषि उत्पादन मंडी समिति अतरौली में तैनात मंडी सहायक रामनिवास को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई का आदेश देते हुए जांच शुरू करा दी है।

बताते हैं कि कस्बे के पैंठ चौराहे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में तैनात कर्मचारी अनाज से भरे लोडर वाहनों से मंडी शुल्क की आड़ में अवैध वसूली कर रहे थे। किसी ने मंडी कर्मचारी द्वारा एक वाहन चालक को धमकाकर घूस लेने का वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने जानकारी की तो पता चला कि घूस लेने वाला अतरौली मंडी में तैनात रामनिवास मंडी सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मंडी कर्मचारियों की ओर से अवैध वसूली नई बात नहीं है। इसी वर्ष 15 फरवरी को कस्बे के व्यापारी अतुल गुप्ता का खांडसारी से भरा ट्रक मंडी में आया था। अवैध वसूली को लेकर उनका मंडी कर्मचारियों से जमकर विवाद हुआ था। रात में ही व्यापारियों ने हंगामा किया था। बाद में मंडी कर्मचारियों ने व्यापारियों के खिलाफ रजिस्टर फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब दिन के उजाले में खुलेआम घूसखोरी वायरल वीडियो से खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में मंडी सहायक के रिश्वत लेने की बात सामने आई है। उसे निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी उसके खिलाफ होगी। किसी भी विभाग में अवैध वसूली कतई नहीं होने दी जाएगी। जनता को सुशासन मिलेगा। - ऋषिकेश भास्कर याशोद, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed