{"_id":"5ab6b44a4f1c1b68248b7193","slug":"201521923146-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज महेश्वर इंटर कालेज में लगेगा नववर्ष मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज महेश्वर इंटर कालेज में लगेगा नववर्ष मेला
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिगढ़ महानगर द्वारा आज महेश्वरी इंटर कॉलेज में नववर्ष मेला लगाया जाएगा। मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार की प्रात: वाहन रैली निकाली गई।
शनिवार की सुबह रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई वाहन रैली को महानगर संघ के अजय सराफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली बस स्टैंड, सासनी गेट होते हुए महेश्वर इंटर कॉलेज पहुंची। रैली में देवेंद्र गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, दिनेश शास्त्री, मनोज जादौन, कपिल वार्ष्णेय, गिरधारी लाल, महेश एडवोकेट, योगेश आदि मौजूद थे।
इसके बाद दोपहर में आरएसएस के द्वारिकापुरी स्थित कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में मेला संयोजक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
सह संयोजक दिनेश शास्त्री ने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति पर हावी हो रही पाश्चात्य संस्कृति को खत्म करके हिंदू समाज को इस अपनी सभ्यता से जोड़ना है।
संघ के महानगर प्रचार प्रमुख महेश कुमार ने कहा कि नववर्ष मेले का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की विचारधारा को बढ़ावा देना है। मेले में जादूगर वी सम्राट अपना जादू दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। साथ बच्चों तथा बड़ों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम होंगे।