फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छात्रवृति घोटाले में ब्लॉक प्रमुख पर याचिका स्वीकार

छात्रवृति घोटाले में ब्लॉक प्रमुख पर याचिका स्वीकार

Wed, 14 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति घोटाले में ब्लॉक प्रमुख पर याचिका स्वीकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले में फंसे कॉलेज संचालक व भाजपा नेता साहब सिंह और उनके छोटे भाई अतरौली ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह पर अदालत ने फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आप नेता कमल सिंह की रिवीजन याचिका एडीजे कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। साथ ही मामले की सुनवाई के लिए पांच मार्च तारीख नियत कर दी है।

पला साहिबाबाद निवासी कमल सिंह ने पूर्व में दोनों भाइयों के विरुद्ध याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि रोशन स्मारक शिक्षा समिति अलापुर गड़िया बन्नादेवी के संचालक साहब सिंह द्वारा पला साहिबाबाद में एक से पांच तक जनता बाल विद्यालय व एक से आठ तक रोशनलाल सिंह स्मारक जूहा एक ही भवन में संचालित किए गए।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में दोनों स्कूलों के रमेश चंद्र प्रिंसिपल थे। बाद में फर्जी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने की जानकारी पर रमेश चंद्र ने त्यागपत्र दे दिया था। इस मामले में आरटीआई में छात्रवृत्ति घपला का मामला सामने आया। तब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई और दोनों पर 23 नवंबर, 14 में आरोप पत्र दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा कि विवेचना में छात्रों की संपूर्ण संख्या नहीं दर्शायी गई थी। इसीलिए मुकदमा दर्ज किया जाए। 27 मार्च, 15 को कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इस आदेश के खिलाफ कमल सिंह ने रिवीजन याचिका दायर की। अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने बताया कि एडीजे-चार सुरेंद्र सिंह द्वितीय की कोर्ट ने रिवीजन स्वीकार कर लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed