{"_id":"5a7a134f4f1c1b84268b8e45","slug":"201517949775-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से आए आशिक को विवाहिता के परिजनों ने धुना, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से आए आशिक को विवाहिता के परिजनों ने धुना, जेल
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से आए आशिक को विवाहिता के परिजनों ने धुना, जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
करीब दस माह पहले रांग नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी में मंगलवार की दोपहर बरेली से यहां एक गांव में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हालांकि युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी, जिस पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मोबाइल में अप्रैल 2017 में बरेली जिले के एक युवक की काल आई। रांग नंबर के बावजूद दोनों में कुछ देर बातचीत हुई। इस बातचीत में लगाव बढ़ा और बातों का सिलसिला चल पड़ा।
कुछ समय बाद बातचीत प्यार में बदल गया। प्यार परवान चढ़ा तो विवाहित प्रेमिका ने अपने प्रेेमी को गांव आने का न्यौता दिया। मंगलवार की दोपहर युवक बरेली से प्रेमिका के गांव पहुंच गया। बताते हैं कि विवाहिता भी परिजनों से खेत जाने का बहाना कर घर से निकली, लेकिन परिजनों को उसके व्यवहार पर पहले से शक था, इसलिए वह चुपके से पीछे लग गए।
विज्ञापन
गांव से बाहर निकलते ही परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। लोकलाज के डर से विवाहित को तो घर भेज दिया जबकि पकड़े गए युवक को जमकर पिटाई की। बाद में थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।